छेड़खानी करते युवक गिरफ्तार

Updated at :05 Aug 2016 3:41 AM
विज्ञापन
छेड़खानी करते युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी करते युवक को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार बताया है, जो विश्वनाथपुर गांव निवासी शंभु पासवान का पुत्र है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चक्का मझौलिया निवासी दो छात्रा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी करते युवक को दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार बताया है, जो विश्वनाथपुर गांव निवासी शंभु पासवान का पुत्र है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चक्का मझौलिया निवासी दो छात्रा कोचिंग पढ़ कर लौट रही थी. बताया है कि दोनों कुमार चौक की ओर खरीदारी करने जा रही थी. इसी बीच उक्त युवक उसे पोस्ट ऑफिस के पास घेर कर छेड़खानी करने लगा.

विरोध करने पर उसने मारपीट करने का प्रयास किया. हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये, जिससे वह भागने लगा. इसी बीच थाना का गश्ती दल भी पहुंच गया, जिसके सहयोग से उक्त युवक को पकड़ लिया गया. इस संबंध में छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन