डीलर ने बेचा 276.25 क्विंटल खाद्यान्न
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Aug 2016 3:39 AM
विज्ञापन

सदर एसडीओ ने रद्द किया लाइसेंस सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड की धरहरवा पंचायत के डीलर रजनीश कुमार कर्ण का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. उस पर 276.25 क्विंटल गेहूं व चावल की कालाबाजारी करने का आरोप है. उपभोक्ताओं की शिकायत पर परिहार प्रखंड के डीलरों की जांच के लिए सदर एसडीओ संजय कृष्ण द्वारा […]
विज्ञापन
सदर एसडीओ ने रद्द किया लाइसेंस
सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड की धरहरवा पंचायत के डीलर रजनीश कुमार कर्ण का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. उस पर 276.25 क्विंटल गेहूं व चावल की कालाबाजारी करने का आरोप है. उपभोक्ताओं की शिकायत पर परिहार प्रखंड के डीलरों की जांच के लिए सदर एसडीओ संजय कृष्ण द्वारा अलग-अलग टीम गठित किया गया था.
दिसंबर 15 में टीम ने जांच की थी. जांच रिपोर्ट के आलोक में कई डीलरों के खिलाफ गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसडीओ द्वारा लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था. एडीएसओ अनिल कुमार महतो ने डीलर रजनीश कुमार कर्ण की दुकान व पंजी की जांच की थी. पाया था कि पूर्विक्ता के तहत डीलर को 90.20 क्विंटल गेहूं व 135.30 क्विंटल चावल तो अंत्योदय योजना के तहत 20.30 क्विंटल गेहूं व 30.45 क्विंटल चावल की आपूर्ति एसएफसी से की गयी थी.
उक्त खाद्यान्न का कोई उल्लेख विक्रेता की पंजी पर नहीं पाया गया. इससे जांच अधिकारी ने माना कि सरकारी खाद्यान्न गबन करने की नियत से डीलर द्वारा पंजी पर अंकित नहीं कराया गया. जांच अधिकारी श्री महतो ने सदर एसडीओ से दिसंबर 15 का खाद्यान्न गबन कर लेने की बाबत डीलर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की थी. उक्त कार्रवाई करने के साथ ही एसडीओ श्री कृष्ण ने रजनीश कर्ण से जुड़े उपभोक्ताओं को धरहरवा पंचायत के ही डीलर मदन पासवान की दुकान से संबंद्ध कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










