डीलर की उलटी गिनती शुरू

Updated at :05 Aug 2016 3:38 AM
विज्ञापन
डीलर की उलटी गिनती शुरू

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के सहियारा के डीलर रामनंदन पासवान की उलटी गिनती शुरू गयी है. डीलर पर नवंबर 15 से फरवरी 16 तक का खाद्यान्न उठाव कर वितरण नहीं करने का आरोप है. वहीं, उक्त डीलर द्वारा मार्च 16 से जून 16 तक खाद्यान्न उठाव के लिए एसएफसी के खाते में पैसा जमा नहीं […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के सहियारा के डीलर रामनंदन पासवान की उलटी गिनती शुरू गयी है. डीलर पर नवंबर 15 से फरवरी 16 तक का खाद्यान्न उठाव कर वितरण नहीं करने का आरोप है. वहीं, उक्त डीलर द्वारा मार्च 16 से जून 16 तक खाद्यान्न उठाव के लिए एसएफसी के खाते में पैसा जमा नहीं करने का आरोप है. स्थानीय सीओ सह एमओ ने डीलर के खिलाफ सदर एसडीओ को रिपोर्ट की थी और रामनंदन पासवान की दुकान का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की थी. एसडीओ के आदेश के बाद भी उक्त डीलर द्वारा आरोपों की बाबत स्पष्टीकरण नहीं सौंपा गया है. इससे माना जा रहा है कि अब उसकी उलटी गिनती शुरू हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन