10 हजार का जुर्माना वसूला

Updated at :04 Aug 2016 1:32 AM
विज्ञापन
10 हजार का जुर्माना वसूला

सीतामढ़ी : पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में बुधवार को बगैर कागजात के वाहन ड्राइव करने पर पुलिसकर्मी से भी जुर्माना वसूल किया गया. डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस व क्यूआरटी की टीम द्वारा डुमरा एसबीआइ के समीप चेकिंग के लिए नाका लगाया […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में बुधवार को बगैर कागजात के वाहन ड्राइव करने पर पुलिसकर्मी से भी जुर्माना वसूल किया गया. डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस व क्यूआरटी की टीम द्वारा डुमरा एसबीआइ के समीप चेकिंग के लिए नाका लगाया गया. इस क्रम में दर्जनों दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी. कागजात के अभाव में वाहन चालकों से करीब 10 हजार जुर्माना की वसूली हुई. खास कर पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों पर टीम की पैनी नजर थी. चेकिंग की जद में एक पुलिसकर्मी भी फंस गया, जिसके पास वाहन का कागजात नहीं था. लाख सफाई देने पर भी उससे जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन