एसकेएमसीएच पहुंचते ही चंदन की हुई मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Aug 2016 1:28 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव के महेंद्र महतो के 19 वर्षीय पुत्र चंदन की मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. चंदन को एक माह से बुखार लगा था. शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चला. चिकित्सक के काफी कोशिश के बावजूद बुखार पर काबू नहीं पाया जा सका. […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव के महेंद्र महतो के 19 वर्षीय पुत्र चंदन की मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. चंदन को एक माह से बुखार लगा था.
शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चला. चिकित्सक के काफी कोशिश के बावजूद बुखार पर काबू नहीं पाया जा सका. तब उसे मंगलवार की शाम बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. हालांकि निजी चिकित्सक ने इसकी पुष्टि नहीं की कि चंदन डेंगू का शिकार था. लोगों का मानना है कि डेंगू के कारण ही चंदन चल बसा. घर पर चंदन का शव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण मर्माहत हो गये.
सूचना मिलने पर मुखिया नवेंदु किशोर भी पहुंचे. उन्होंने परिजन का ढ़ाढ़स बंधाने के साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत नगद तीन हजार दिया. परिजन ने बताया कि चंदन पंजाब में रहता था. वहीं वह बुखार से पीड़ित हो गया. तीन दिन पहले पंजाब से घर आया था. तब उसे शहर के निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










