अनशन के बाद आत्मदाह की चेतावनी

Updated at :04 Aug 2016 1:28 AM
विज्ञापन
अनशन के बाद आत्मदाह की चेतावनी

बोखड़ा प्रखंड के हाई स्कूल, खड़का का मामला भुखमरी की है नौबत सीतामढ़ी : बोखड़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय, खड़का के लिपिक विनय कुमार लाल की पत्नी देखा देवी ने डीएम को एक अावेदन देकर नौ अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से 10 अगस्त को अपराह्न पांच बजे तक आमरण अनशन व पांच बजे के […]

विज्ञापन

बोखड़ा प्रखंड के हाई स्कूल, खड़का का मामला

भुखमरी की है नौबत
सीतामढ़ी : बोखड़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय, खड़का के लिपिक विनय कुमार लाल की पत्नी देखा देवी ने डीएम को एक अावेदन देकर नौ अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से 10 अगस्त को अपराह्न पांच बजे तक आमरण अनशन व पांच बजे के बाद आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.
बताया है कि उनके पति का वेतन भुगतान नहीं होने से उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. भूखे मरने से अच्छा होगा कि वे भवदीय के आवास के समक्ष ही आत्मदाह कर लूं.
नहीं हुई कार्रवाई : आवेदिका रेखा देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पति उक्त विद्यालय में मई 2016 से कार्यरत हैं और उसी समय से प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें बेवजह कोपभाजन का शिकार बनाते हुए परेशान किया जा रहा है.
प्रधान द्वारा न विद्यालय का लिपकीय प्रभार दिया जा रहा है और न ही उनका वेतन भुगतान किया जा रहा है, जिसके चलते उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बार-बार के आग्रह के बावजूद भुगतान भुगतान नहीं किया जा रहा है.
मामले को लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मिल कर भी कई बार आवेदन दिया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. थक हार के डीएम आवास के समक्ष आमरण अनशन व आत्मदाह का निर्णय ली हूं. बताया है कि आठ अगस्त तक वेतन भुगतान नहीं होने पर उनके द्वारा नौ से आमरन अनशन व 10 को आत्मदाह किया जायेगा.
तीन साल तक रहे हैं निलंबित
इस बाबत हाई स्कूल, खड़का के प्रधान शिक्षक सुशील प्रसाद ने बताया कि लिपिक विनय कुमार लाल का क्रिया-कलाप संदेहास्पद रहा है. वे वर्ष 2011 में अपना योगदान दिये थे. उसके बाद कार्य में गड़बड़ी के चलते डीइओ के आदेश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया. तीन वर्ष तक निलंबित रहे. अब भी गबन के आरोप में डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज है.
निलंबन के बाद पुन: 12 मई 16 को योगदान दिये, पर अनुपस्थिति विवरणी जमा नहीं होने के चलते भुगतान लंबित है. डीइओ के आदेश पर उन्हें सर्विस बुक जमा करने को कहा गया, पर वे जमा नहीं कर रहे थे. हाल में सर्विस बुक जमा किये हैं. अब डीइओ कार्यालय से मार्गदर्शन के आलोक में उनके वेतन भुगतान के लिए बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जल्द ही वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन