बाबा का शृंगार कर की पूजा

Updated at :03 Aug 2016 5:42 AM
विज्ञापन
बाबा का शृंगार कर की पूजा

सीतामढ़ी : सावन माह के दूसरे सोमवारी के बाद मंगलवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ शिव लिंग को शृंगार कर पूजा अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में शिव लिंग को शृंगार करने से भक्त को मनोवांछित फल प्राप्त होता है. डुमरा प्रखंड के गिरमिसानी गांव […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सावन माह के दूसरे सोमवारी के बाद मंगलवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ शिव लिंग को शृंगार कर पूजा अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में शिव लिंग को शृंगार करने से भक्त को मनोवांछित फल प्राप्त होता है. डुमरा प्रखंड के गिरमिसानी गांव स्थित हलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शिव लिंग की भव्य रूप से शृंगार किया गया. मौके पर मंदिर सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्रनाथ, वासुदेव साह व अविनाश कुमार उर्फ सन्नी व प्रो संजय कुमार मौजूद थे.

बाबा भूवनेश्वरनाथ मंदिर में शृंगार पूजा : शिवहर. सावन के दूसरे सोमवारी को बाबा भूवनेश्वर नाथ मंदिर देकुली में श्रद्धा व भक्ति के साथ शृंगार पूजा की गयी. इस दौरान सोमवार की रात देकुली मंदिर परिसर धूप, अगरबती के सुगंध से सुगंधित होता रहा. बाबा भूवनेश्वर नाथ के मनमोहक छवि को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी.
पुजारी शिवपूजन भारती ने मंदिर में बाबा भूवनेश्वर नाथ की शृंगार पूजा की. रंग बिरेंगे फूल, धूप, दीप, कपूर, अगरबती, मधु, कुमकुम, इत्र आदि से शिवलिंग की पूजा अर्चना की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन