घायल को एसकेएमसीएच किया रेफर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Aug 2016 4:47 AM
विज्ञापन

राशन कार्ड के सत्यापन में पर्यवेक्षण का निर्देश डुमरा . खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने गरीबों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर पूर्विक्ता प्राप्त व अंत्योदय लाभुकों के राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में सतत पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है. विभाग ने जिला आपूर्ति अधिकारी को पत्र भेज कर बताया […]
विज्ञापन
राशन कार्ड के सत्यापन में पर्यवेक्षण का निर्देश
डुमरा . खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने गरीबों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर पूर्विक्ता प्राप्त व अंत्योदय लाभुकों के राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में सतत पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है. विभाग ने जिला आपूर्ति अधिकारी को पत्र भेज कर बताया है कि इस कार्य में लगे कर्मियों ने लाभुकों के घर पर न जाकर एक ही स्थान पर बैठक कर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण उन एक परिवारों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाभुकों का शत-प्रतिशत बैंक खाता व आधार कार्ड का संधारण करते हुए उसका छाया प्रति संलग्न करें.
12 बोरी अवैध खाद जब्त: बैरगनिया . नेपाल के रौतहट जिला पुलिस ने जिले के लक्ष्मीपुर-बेल बिछवा गांव स्थित सड़क से रविवार की शाम 12 बोरा अवैध खाद से लदा एक टेंपो जब्त किया है. जानकारी देते हुए स्थानीय डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता नवीन कृष्ण भंडारी ने बताया कि टेंपो चालक फरार हो गया. जब्त खाद को आगे की कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय के हवाले कर दिया गया है.
260 एकड़ जमीन की होगी खरीद
110 करोड़ की है योजना
बताया गया कि कुल 35 किलोमीटर बांध निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 110 करोड़ के योजना की स्वीकृति दी गयी है. बांध के निचले सतह की चौड़ाई 13 मीटर एवं ऊपर के भाग की चौड़ाई पांच मीटर होगी. पूरे बांध पर ईंट सोलिंग व आवश्यकतानुसार स्लूइस गेट का निर्माण कराया जाना है. बागमती के कार्यपालक अभियंता राम विनय सिन्हा ने बताया कि पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति मिलते ही बांध का निर्माण शुरू करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










