बगही धाम पर ध्वजारोहण करने आयेंगे सीएम

Updated at :02 Aug 2016 4:46 AM
विज्ञापन
बगही धाम पर ध्वजारोहण करने आयेंगे सीएम

तपस्वी नारायण दास जी का मनेगा जन्मशताब्दी समारोह अगले वर्ष 17 से 26 फरवरी तक होना है कार्यक्रम सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के बगही धाम पर तपस्वी नारायण दास जी का जन्म शताब्दी समारोह प्रस्तावित है. अगले वर्ष समारोह के दौरान बगही धाम पर 17 फरवरी से 26 फरवरी तक 1008 कुंजों में श्रीसीताराम नाम […]

विज्ञापन

तपस्वी नारायण दास जी का मनेगा जन्मशताब्दी समारोह

अगले वर्ष 17 से 26 फरवरी तक होना है कार्यक्रम
सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के बगही धाम पर तपस्वी नारायण दास जी का जन्म शताब्दी समारोह प्रस्तावित है. अगले वर्ष समारोह के दौरान बगही धाम पर 17 फरवरी से 26 फरवरी तक 1008 कुंजों में श्रीसीताराम नाम का जाप होगा. इसे ले धाम पर ही गत 27 जुलाई को तपस्वी नारायण दास जी के शिष्य शुकदेव दास जी महाराज की अध्यक्षता में समारोह की तैयारी के लिए बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर भी शामिल हुए थे.
मौके पर और भी कई जनप्रतिनिधि थे. विचार-विमर्श के दौरान धाम तक जाने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने, पेयजल, स्वच्छता व रोशनी समेत अन्य सुविधाओं की उपलब्धता का निर्णय लिया गया था. उसी बैठक में सहमति बनी थी कि समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया जाये. जिले के जनप्रतिनिधियों को सीएम से उनकी स्वीकृति लेने के लिए भाजपा नेता उमेश चंद्र झा को अधिकृत किया गया.
श्री झा की पहल पर सोमवार को पूर्व सांसद द्वय नवल किशोर राय, सीताराम यादव, विधान पार्षद क्रमश: देवेश चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार राय, दिनेश ठाकुर व विधायक सुनील कुशवाहा का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम नीतीश कुमार से मिला. पूर्व सांसद श्री यादव के नेतृत्व में गये नेताओं ने सीएम को तपस्वी नारायण दास जी महाराज की जीवनी से अवगत कराने के साथ ही बगही धाम पर होने वाले समारोह की जानकारी दी और उसमें शामिल होने का आग्रह किया. नेताओं के आग्रह को सीएम ने स्वीकार कर लिया और जन्म शताब्दी समारोह के दौरान होने वाले यज्ञ के पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की हरी झंडी दे दी.
साथ ही सीएम श्री कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त को दूरभाष पर महायज्ञ प्रारंभ होने के पूर्व बगही धाम पर पदाधिकारियों के साथ जा कर सुविधाओं का अवलोकन करने का निर्देश दिया. पूर्व सांसद श्री यादव व भाजपा नेता श्री झा ने बताया कि आयुक्त को सड़क, चिकित्सा, बिजली, जलापूर्ति व शौचालय समेत अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन