विवाहिता की गला रेत कर हत्या

परसौनी(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में रविवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात अपराधियों ने घर के बरामदे में सोयी विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. जहाना खातून (28 वर्षीया) अपने पांच वर्षीय पुत्र फैजाद के साथ चौकी पर सोयी थी. नीचे उसकी मां मुसमात जैबुन खातून व […]
परसौनी(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में रविवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात अपराधियों ने घर के बरामदे में सोयी विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. जहाना खातून (28 वर्षीया) अपने पांच वर्षीय पुत्र फैजाद के साथ चौकी पर सोयी थी. नीचे उसकी मां मुसमात जैबुन खातून व बहन की बेटी तब्बसुम खातून(16 वर्षीया) सो रही थी. जहाना के घिघयाने की आवाज सुन कर मां की नींद टूटी, तो देखा कि काला पैंट व लाल रंग के पट्टी वाला टी-शर्ट पहने अज्ञात व्यक्ति भाग रहा था. चौकी पर जहाना खून से लथपथ पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










