सैफ को पीएचसी में मिला था एक अंजान युवक

Updated at :01 Aug 2016 6:25 AM
विज्ञापन
सैफ को पीएचसी में मिला था एक अंजान युवक

अपराध. वीडियो क्लिप से हत्यारे की हो रही पहचान! काला पैंट व लाल रंग का टी शर्ट पहने था वह शख्स सीतामढ़ी/परसौनी : परसौनी थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में रविवार की सुबह जहाना खातून की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. पुलिस पूछताछ व […]

विज्ञापन

अपराध. वीडियो क्लिप से हत्यारे की हो रही पहचान!

काला पैंट व लाल रंग का टी शर्ट पहने था वह शख्स
सीतामढ़ी/परसौनी : परसौनी थाना क्षेत्र के धुरवार गांव में रविवार की सुबह जहाना खातून की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.
पुलिस पूछताछ व जांच के क्रम में गांव के ही मो फैज नामक युवक ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उसने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि शनिवार की रात जब वह स्थानीय पीएचसी में मौजूद था, तो देखा कि एक युवक काफी परेशान हालत में बैठा था. वह पसीना से लथपथ था. बाद में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे ओआरएस का घोल दिया.
पूछने पर उसने अपने को मुजफ्फरपुर का रहनेवाला बताया. वह काला पैंट और लाल रंग की डोरी वाला टी-शर्ट पहने हुए था. मृतका की मां द्वारा पुलिस को बताये गये हत्यारे का हुलिया सैफ के बयान से मेल खा रहा था. गुत्थी सुलझाने के क्रम में पुलिस ने जब घटनास्थल से बरामद दूसरे मोबाइल की जांच की, जिसमें एक वीडियो क्लिप मिला. उक्त वीडियो क्लीप में पाया गया कि एक युवक काला पैंट व लाल रंग का टी-शर्ट पहना हुआ है.
जहाना खातून की हत्या की जांच में जुटी पुलिस
फुटेज से की पहचान
उक्त फुटेज को जब सैफ को दिखाया गया तो उसने स्पष्ट कर दिया कि वह वही युवक है जो पीएचसी में आया था. इससे कुल मिला कर पुलिस को हत्यारे का सुराग मिल गया है. हालांकि पुलिस फिलहाल जांच का हवाला देते हुए विशेष खुलासा नहीं कर रही है. जहाना की हत्या को मां जैबुन खातून द्वारा घर व जमीन उसके नाम रजिस्ट्री करने को भी देखा जा रहा है.
अंजान शख्स की तलाश शुरू
सूत्रों से यह भी पता चला है कि घटना की रात एक युवक उसके घर ठहरा था. वह शख्स किस कारण से वहां रूका था तथा जहाना से उसके साथ कैसा संबंध है, यह भी जांच के घेरा में है. पुलिस को भी शंका है कि इसी बात को लेकर जहाना की हत्या की गयी होगी. फिलहाल पुलिस उसकी मां, बहन व बहन बेटी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.
थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा. पुलिस उस काला पैंट व लाल टी-शर्ट पहने युवक की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन