शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Updated at :01 Aug 2016 6:24 AM
विज्ञापन
शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

सीतामढ़ी/ मेजरगंज : गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात नौ बजे थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने अनि अहमद खां व सैफ बलों के साथ थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव से एक बाइक पर लदे शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा. थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि बजाज डिस्कॉवर बाइक बीआर 30एम- 7208 […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/ मेजरगंज : गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात नौ बजे थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने अनि अहमद खां व सैफ बलों के साथ थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव से एक बाइक पर लदे शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा.

थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि बजाज डिस्कॉवर बाइक बीआर 30एम- 7208 पर हरपुर कला निवासी व कारोबारी बिकाऊ पटेल बाइक पर तीन कार्टून में 90 पीस नेपाली सौफी शराब व एपल नेपाल से लेकर आ रहे थे. उत्पाद नियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उक्त कारोबारी को जेल भेज दिया गया.

वहीं नेपाल से शराब लेकर आ रहे सोनबरसा के दो युवकों को एसएसबी माधोपुर कैंप के जवानों ने मुरहा डीह गांव के समीप पकड़ लिया. एसएसबी अधिकारी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि युवकों में रामकुमार व कृष्ण कुमार शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन