रातो के तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Aug 2016 6:23 AM
विज्ञापन

गांव के वार्ड नंबर पांच के लोग एक बार फिर दहशत में सुरसंड : प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा गांव के समीप से गुजरने वाली रातो नदी के जलस्तर में रविवार को बढ़ोतरी हो गयी. पानी बढ़ने से गांव के वार्ड नंबर पांच के लोग एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. नदी का पानी […]
विज्ञापन
गांव के वार्ड नंबर पांच के लोग एक बार फिर दहशत में
सुरसंड : प्रखंड अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा गांव के समीप से गुजरने वाली रातो नदी के जलस्तर में रविवार को बढ़ोतरी हो गयी. पानी बढ़ने से गांव के वार्ड नंबर पांच के लोग एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. नदी का पानी दीवारी मतौना, मेघपुर व सिंगियाही गांव के सरेह में फैल गया है.
वार्ड नंबर पांच की ओर कटाव स्थल पर 27 जून 16 से बांध बांधा जा रहा है. कटाव स्थल पर बांस एवं मिट्टी से भरे बोरे को डाल कर बांध बांधा गया है. अब भी काम जारी है. बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया है. जल स्तर में बढ़ोतरी जारी रही तो पानी बांध को ओवर फ्लो कर जायेगा. बागमती के सहायक अभियंता विनय कुमार व कनीय अभियंता सुनील कुमार पंडित यहां पर लगातार कैंप कर रहे हैं. श्री पंडित ने बताया कि कार्यपालक अभियंता भी बांध व पानी का जायजा लेने आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










