जिले को 1.69 करोड़ का आवंटन

Updated at :01 Aug 2016 6:23 AM
विज्ञापन
जिले को 1.69 करोड़     का आवंटन

सीतामढ़ी : बाढ़ व सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचाई को सरकार द्वारा किसानों को डीजल अनुदान दिया जायेगा. इस मद में जिला को एक करोड़ 69 लाख 71 हजार 600 रुपये का आवंटन मिला है, जिसे प्रखंडों को उपावंटित कर दिया गया है. डीएम राजीव […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बाढ़ व सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचाई को सरकार द्वारा किसानों को डीजल अनुदान दिया जायेगा. इस मद में जिला को एक करोड़ 69 लाख 71 हजार 600 रुपये का आवंटन मिला है, जिसे प्रखंडों को उपावंटित कर दिया गया है.

डीएम राजीव रौशन ने सभी बीडीओ को पत्र भेज डीजल अनुदान की बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. कहा है कि किसी किसान को किसी प्रकार की शिकायत होगी तो वे लिखित रूप से डीजल अनुदान अनुश्रवण सह निगरानी समिति को देंगे. शिकायतों की जांच 15 दिनों के अंदर की जायेगी. किसान सलाहकार/कृषि समन्वयक/हलका कर्मचारी/पंचायत सेवक द्वारा शिकायतों की जांच की जायेगी. योग्य किसानों को आरटीजीएस अथवा एकांउट पेयी चेक के माध्यम से अनुदान का भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन