लोडेड पिस्टल के साथ शूटर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल व संदिग्ध बाइक के साथ शातिर अपराधी राकेश दास के शूटर निवासी विनोद दास को धर दबोचा है. विनोद दास स्थानीय थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि विनोद दास किसी मामले में जेल में […]
सीतामढ़ी : जिले के सहियारा थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल व संदिग्ध बाइक के साथ शातिर अपराधी राकेश दास के शूटर निवासी विनोद दास को धर दबोचा है. विनोद दास स्थानीय थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि विनोद दास किसी मामले में जेल में बंद था. पांच दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था. उस पर स्थानीय थाना में हत्या व रंगदारी समेत कुल पांच संगीन मामला दर्ज है.
विनोद दास के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल व एक संदिग्ध बाइक बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि बरामद बाइक की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि बाइक चोरी की है या नहीं. विनोद दास को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










