जिले के तीन प्रखंडों में चार पदों के लिए लोगों ने डाले वोट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Jul 2016 6:34 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के तीन प्रखंडों में गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों के चार पदों के लिए मतदान हुआ. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होने से वोटिंग में गड़बड़ी करने की मंशा रखने वालों की एक न चली. खास बात यह कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं मतदान करने में आगे रही. पूर्वाह्न 12 बजे तक […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के तीन प्रखंडों में गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों के चार पदों के लिए मतदान हुआ. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होने से वोटिंग में गड़बड़ी करने की मंशा रखने वालों की एक न चली.
खास बात यह कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं मतदान करने में आगे रही. पूर्वाह्न 12 बजे तक रून्नीसैदपुर में 48 फीसदी महिला व 42 फीसदी पुरुष, रीगा में 52 फीसदी महिला व 49 फीसदी पुरुष तो बाजपट्टी में 44 फीसदी महिला व 36 फीसदी पुरुष वोटिंग कर चुके थे.
रीगा में 70 फीसदी मतदान : रीगा : प्रखंड के पकड़ी मठवा पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 13 के लिए चुनाव मैदान में खड़े 11 प्रत्याशी एवं अन्हारी के वार्ड नंबर पांच के लिए खड़े पांच प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया. पकड़ी में एक बूथ पर 80 वर्षीया बनारसी देवी मतदान करने पहुंची थी. आंख से दिखाई नहीं देने के बावजूद मतदान के प्रति उसके जज्बे में कोई कमी नहीं आयी है. कुल 70 फीसदी मतदान हुआ.
बीडीओ अशोक कुमार व अवर निरीक्षक अभिराम प्रसाद शर्मा पूरे दिन भर बूथों पर भ्रमण करते रहे. पंसस प्रत्याशियों में क्रमश: चंदन कुमार, दिनेश सहनी, योगेंद्र पंडित, रामबली पासवान, रामाश्रय पासवान, चुन्नू सिंह, विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, विश्वनाथ साह, राघो सिंह, उदय प्रताप सिंह तो वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों में उचित महतो, हीरा साह, विजेंद्र साह, मोहन महतो व सुकेश्वर शामिल है.
रून्नीसैदपुर में 52.02 फीसदी वोटिंग : रून्नीसैदपुर. प्रखंड की महिसार पंचायत के पंसस क्षेत्र संख्या 15 के लिए हुये मतदान में 52.02 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव मैदान में कुल छह प्रत्याशी है.
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निरज आनंद मतदान केंद्रों पर मुस्तैद रहे. 3292 वोटरों के लिए सात बूथ बनाये गये थे. बता दे कि हाल में संपन्न पंचायत चुनाव के दौरान पांच में से एक प्रत्याशी बनारसी देवी की मृत्यु हो जाने के कारण पंसस के उक्त पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
बाजपट्टी में 53 फीसदी मतदान : बाजपट्टी . प्रखंड की हरपुरवा पंचायत के वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य पद के लिए 53 फीसदी मतदान हुआ. 581 में से 305 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बता दे कि पूर्व में प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण इस पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










