कहीं शिक्षक नदारद, कहीं एमडीएम बंद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Jul 2016 12:23 AM
विज्ञापन

लापरवाही. मुखिया व उपमुखिया ने आंगनबाड़ी केद्रों का लिया जायजा, मिली गड़बड़ी हाजिरी के अनुपात में बच्चों की संख्या थी काफी कम सुप्पी : प्रखंड की बड़हरवा पंचायत के मुखिया दिलीप साह व उपमुखिया मनोज कुमार साह ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक नदारद मिले तो […]
विज्ञापन
लापरवाही. मुखिया व उपमुखिया ने आंगनबाड़ी केद्रों का लिया जायजा, मिली गड़बड़ी
हाजिरी के अनुपात में बच्चों की संख्या थी काफी कम
सुप्पी : प्रखंड की बड़हरवा पंचायत के मुखिया दिलीप साह व उपमुखिया मनोज कुमार साह ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई शिक्षक नदारद मिले तो कहीं चावल के अभाव में एमडीएम बंद पाया गया.
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि मौजूद बच्चों से काफी अधिक की हाजिरी बनायी गयी है. प्राथमिक विद्यालय, पकड़ी कोठी, मुसहरटोल में छात्रों की उपस्थिति नहीं बनायी गयी थी.
12:45 बजे तक मात्र 20 बच्चे थे. मुखिया द्वारा पूछे जाने पर प्रधान शिक्षक ने उन्हें बताया कि छुट्टी के दौरान बच्चों की हाजिरी बनायी जाती है. मवि, पकड़ी कोठी में सब कुछ ठीक-ठाक मिला. प्रावि पकड़ी परसा में चावल के अभाव में दो दिन से एमडीएम बंद मिला. एक शिक्षक अनुपस्थित थे. हाजिरी के अनुपात में बच्चों की संख्या काफी कम थी.
हाजिरी 510 की, मौजूद 130
मध्य विद्यालय, जमला-परसा में एमडीएम चालू था. नामांकित 583 में से 510 की हाजिरी बनी थी, जबकि मात्र 130 बच्चे मौजूद थे. बच्चों की संख्या में कमी की बाबत प्रधान ने कमरों की संख्या की कमी बताया. प्राथमिक विद्यालय, जमला मंडल में 117 बच्चों की हाजिरी बनायी गयी थी, जबकि बच्चों की संख्या काफी कम थी. इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बड़हरवा पश्चिमी में भले ही 157 बच्चों की हाजिरी बनी थी, लेकिन मुखिया व उपमुखिया द्वारा मात्र 60 बच्चों को मौजूद पाया गया.
बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र
मुखिया के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ बंद मिला. मुखिया श्री साह ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन बीइओ व सीडीपीओ को भेज कर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. निरीक्षण में उनके साथ भैरवीनंदन सिंह, उमेश यादव व संजय राय भी थे.
तीन शिक्षक व शिक्षिका अनुपस्थित : इधर, कोठिया राय की मुखिया अनीता देवी ने मध्य विद्यालय, गोपालपुर का निरीक्षण किया. शिक्षिका पूजा कुमारी, नगमा प्रवीण व संजय कुमार अनुपस्थित मिले. संजय कुमार विद्यालय के काम से बाहर गये थे. मुखिया ने बताया कि दोषी शिक्षकों के बारे में बीइओ को लिखा गया है और स्पष्टीकरण पूछ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










