संतोष झा का भाई संजय एके-56 के साथ धराया

सीतामढ़ी : एसटीएफ ने जिला पुलिस व क्यूआरटी टीम के सहयोग से संतोष झा गिरोह के संरक्षणदाताओं में शामिल विजय झा व राघव झा (दोनों सहोदर भाई) को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर नगर थाना के पुनौरा गांव स्थित उनके आवास से बुधवार देर रात हुई. उनके पास से […]
सीतामढ़ी : एसटीएफ ने जिला पुलिस व क्यूआरटी टीम के सहयोग से संतोष झा गिरोह के संरक्षणदाताओं में शामिल विजय झा व राघव झा (दोनों सहोदर भाई) को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर नगर थाना के पुनौरा गांव स्थित उनके आवास से बुधवार देर रात हुई.
उनके पास से एक पिस्टल व दो मैगजीन भी बरामद किया गया है. पूछताछ में विजय झा ने बताया कि गिरोह का स्वचालित हथियार संतोष झा के चचेरेे भाई संजय झा के शिवहर के दोस्तिया गांव में रखा है. इसके बाद एसटीएफ ने सीतामढ़ी पुलिस के साथ दोस्तिया गांव से संजय झा को दबोच लिया. संजय ने एसटीएफ को बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के कड़े रुख के सामने टूट गया. उसने बैग में रखा एके-56 व 25 गोली सौंप दी. संजय की निशानदेही पर संगठन के लिए काम कर रहे आदित्य कुमार त्रिवेदी को भी शिवहर के पिपराही से दबोच लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










