शातिर विजय के पास से मिला मोबाइल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2016 5:02 AM
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के सलेमपुर गांव का है रवि राम रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर निवासी रामसेवक साह से नक्सली संगठन के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले का परदाफास करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिला […]
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के सलेमपुर गांव का है रवि राम
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर निवासी रामसेवक साह से नक्सली संगठन के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले का परदाफास करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रवि राम है. जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रवि राम ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि
फर्जी आइडी बनाकर विभिन्न कंपनियों का सिम कार्ड उक्त गिरोह का सरगना हथौरी थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी प्रेम राम को उपलब्ध कराता था. प्रेम राम उसका उपयोग रंगदारी मांगने के काम में करता था. रवि ने पुलिस को बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद वह मोतिहारी चला गया. जहां उसके आधार कार्ड बनाना सीखा. उसके बाद वह लौट कर घर आया. जहां फर्जी आइडी बनकार बनाने लगा तथा उस फर्जी आइडी पर सिम कार्ड निकाल कर गिरोह को आपूर्ति करता था.
इसके बदले में उसे अच्छी कीमत दिया जाता था. पुलिस ने रवि के घर से गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी के क्रम में एक मोबाइल फोन, चार मोबाइल, सिमकार्ड बरामद किया है. रवि के अनुसार रामसेवक साह से लेवी मांगने में प्रयोग किये गये 7255931833 नंबर की सिम कार्ड उसने ही गिरोह के सरगना प्रेम को उपलब्ध कराया था. बताते चले कि थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर निवासी राम सेवक साह के मोबाइल फोन नंबर 7781089519 पर
विगत 20 जून से ही लगातार कॉल कर नक्सली संगठन का एरिया कमांडर बताते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी. इस बाबत पीड़ित रामसेवक साह द्वारा रून्नीसैदपुर थाना में एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. इधर, रंगदारी मांगे जाने के बाद श्री साह भयभीत होकर घर छोड़ अपने परिवार के साथ गुप्त ठिकाने पर रहने को विवश थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










