रीगा में ट्रैक्टर पलटा तीन मजदूरों की मौत

रीगा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के उसरहिया-खरसान रोड पर बुधवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रामदयाल राय (50) पिता स्व सुंदर राय, विजय राय (35) पिता नागेंद्र राय व सरोज राय (18) पिता उपेंद्र राय के रूप में की गयी है. तीनों सुप्पी […]
रीगा (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के उसरहिया-खरसान रोड पर बुधवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रामदयाल राय (50) पिता स्व सुंदर राय, विजय राय (35) पिता नागेंद्र राय व सरोज राय (18) पिता उपेंद्र राय के रूप में की गयी है. तीनों सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल गांव के रहनेवाले थे. सूचना पर थानाध्यक्ष नफीस अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मोहनी मंडल गांव निवासी लक्ष्मी साह का बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










