गैस एजेंसी की प्रोपराइटर से मांगी रंगदारी

Updated at :14 Jul 2016 2:49 AM
विज्ञापन
गैस एजेंसी की प्रोपराइटर से मांगी रंगदारी

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : प्रखंड स्थित साधु गैस एजेंसी के प्रोपराइटर नूतन कुमारी व मैनेजर विजय कुमार से रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को आजाद हिंद फौज का सरगना राजू कुमार बताया है. घटना को लेकर प्रोपराइटर नूतन कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि […]

विज्ञापन

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) : प्रखंड स्थित साधु गैस एजेंसी के प्रोपराइटर नूतन कुमारी व मैनेजर विजय कुमार से रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को आजाद हिंद फौज का सरगना राजू कुमार बताया है. घटना को लेकर प्रोपराइटर नूतन कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है

कि नौ जुलाई को उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 756400856 से फोन कर आजाद हिंद फौज का सरगना बताते हुए राजू ने कहा कि अगर रंगदारी नहीं दोगी, तो तुम्हें व तुम्हारे मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर देंगे. अगले दिन विजय के मोबाइल पर भी फोन कर रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी.

शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार जांच-पड़ताल कर रहे है. वैसे पुलिस सूत्रों पर भरोसा करे तो पुलिस ने रंगदारी की गुत्थी काफी हद तक सुलझाते हुए एक-दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नूतन कुमारी रून्नीसैदपुर प्रखंड के अथरी गांव की है. उनके पति डिफेंस में नौकरी दौरान शहीद हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन