योजनाओं में अनियमितता की शिकायत डीएम से करेंगे पार्षद

Updated at :14 Jul 2016 2:45 AM
विज्ञापन
योजनाओं में अनियमितता की शिकायत डीएम से करेंगे पार्षद

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लिया निर्णय सुप्पी : प्रखंड के कोठिया राय पंचयायत अंतर्गत बराहीं गांव में पूर्व जिला पार्षद अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसानों व जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई. मौके पर प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. स्थानीय मुखिया […]

विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लिया निर्णय

सुप्पी : प्रखंड के कोठिया राय पंचयायत अंतर्गत बराहीं गांव में पूर्व जिला पार्षद अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसानों व जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई. मौके पर प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
स्थानीय मुखिया अनीता देवी ने किसानों की समस्या पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसानों के लिए कई बार डीजल अनुदान आने की सूचना मिली, पर अब तक एक बार भी किसानों के खाते में राशि नहीं आ सका. इसी प्रकार अनुदान के आश्वासन पर दर्जनों किसानों द्वारा बोरिंग लगा दिया गया, पर अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल सका है.
शिक्षा विभाग पर चर्चा करते हुए बताया कि पंचायत के कई स्कूलों में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भूसा रखा जाता है तो की मवेशी बांधा जाता है. संबंधित प्रधानाध्यापक व बीइओ से शिकायत की गयी, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सका है.
नहीं खुलता है आंगनबाड़ी केंद्र : मुखिया श्रीमती अनीता ने बताया कि पंचायत स्थित अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र न खुलता है और न ही किसी को पोषाहार आदि दी जाती है. शिकायत करने पर सीडीपीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड में व्याप्त इस प्रकार की सभी अनियमितताओं की शिकायत अब डीएम से की जायेगी. उसके बाद भी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
मौके पर रामविनोद सिंह, रामबली सिंह, भाई जगन्नाथ, पूर्व उप मुखिया ललन सिंह, रामस्वार्थ महतो, रामाश्रय महतो, अजीत कुमार सिंह, राम सागर साह, सीमा देवी व उप मुखिया शैलेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन