चापाकल की गुणवत्ता पर उठाया सवाल

रून्नीसैदपुर : प्रखंड की मोरसंड पंचायत में पांच वर्षों के अंदर विभिन्न योजनाओं के तहत लगाये गये चापाकलों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए समाजसेवी मिथिला बिहारी सिंह ने बिहार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से शिकायत की है. मामले से ग्रामीण विकास विभाग को भी अवगत कराया है. भेजे आवेदन में श्री सिंह ने […]
रून्नीसैदपुर : प्रखंड की मोरसंड पंचायत में पांच वर्षों के अंदर विभिन्न योजनाओं के तहत लगाये गये चापाकलों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए समाजसेवी मिथिला बिहारी सिंह ने बिहार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से शिकायत की है. मामले से ग्रामीण विकास विभाग को भी अवगत कराया है. भेजे आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि वर्ष 2011 से अब तक पंचायत में लगाये गये चापाकलों में कनीय अभियंता अशोक चंद्र मिश्रा,
पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर सरकारी राशि की लूट-खसोट की गयी है. चापाकलों में घटिया व गुणवत्ताविहीन पाइप लगाये गये हैं. उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 126 के अलावा वार्ड नंबर चार, पोखरपुर वार्ड नंबर आठ, गौरीगामा वार्ड नंबर 15 व वार्ड नंबर 16 में कई स्थानों पर चापाकल लगाये बिना राशि की निकासी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










