जहर खाकर ससुराल में दी जान

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में बुधवार की रात अपनी ससुराल आये एक युवक ने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. गुरुवार की सुबह जब ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. रामभद्रपुर […]
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में बुधवार की रात अपनी ससुराल आये एक युवक ने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. गुरुवार की सुबह जब ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.
रामभद्रपुर गांव के थाना कल्याणपुर निवासी संजय साह के पुत्र मुन्ना साह बुधवार की शाम डढ़िया मुरियारो पंचायत के डढ़िया गांव ससुराल आया था. रात में उसने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक युवक की पत्नी कंचन देवी ने पति के बारे में पुलिस को बताया कि वे शाम से ही तनाव में थे, जिससे उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










