पांच बाइक बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

कार्रवाई. पुलिस को मिली कामयाबी, चल रही पूछताछ िगरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस संभावित ठिकानों पर हो रही छापेमारी 24 घंटे में पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद सीतामढ़ी : गर थाना पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी, जब पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ […]
कार्रवाई. पुलिस को मिली कामयाबी, चल रही पूछताछ
िगरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
संभावित ठिकानों पर हो रही छापेमारी
24 घंटे में पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद
सीतामढ़ी : गर थाना पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी, जब पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस फिलहाल पकड़े गये बाइक चोर गिरोह के दोनों सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस दोनों सदस्यों के जरिये मामले का पूरी तरह उद्भेदन करने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.
पुलिस को उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन कर लिया जाएगा. यहां बता दें कि पुलिस हरकत में तब आयी, जब शनिवार को कुछ ही घंटों के अंदर शहर के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग चार बाइक की चोरी कर बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने शहर में सनसनी फैला दी. बरामद बाइक वहीं है जो शनिवार को चोरी हुई थी, इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है. मामले को लेकर पुलिस द्वारा पूरा खुलासा सोमवार किये जाने की उम्मीद है.
बाइक लेकर नेपाल चले जाते हैं बदमाश
दो माह में दो दर्जन बाइक चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










