गर्भवती पत्नी को चाकू मारा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Jun 2016 5:48 AM
विज्ञापन

दुस्साहस. दहेजलाेभी पति ने की वारदात मृत समझ सीतामढ़ी पुल के नीचे फेंका बुरी तरह जख्मी महिला मेडिकल में भरती पीड़िता की मां ने पति व ससुरालवालों पर लगाया आरोप चार घंटे तक जिंदगी व मौत से जूझती रही जख्मी महिला बाइक से ले जाकर सुनसान जगह पर मारा चाकू सीतामढ़ी : दहेज के लिए […]
विज्ञापन
दुस्साहस. दहेजलाेभी पति ने की वारदात
मृत समझ सीतामढ़ी पुल के नीचे फेंका
बुरी तरह जख्मी महिला मेडिकल में भरती
पीड़िता की मां ने पति व ससुरालवालों पर लगाया आरोप
चार घंटे तक जिंदगी व मौत से जूझती रही जख्मी महिला
बाइक से ले जाकर सुनसान जगह पर मारा चाकू
सीतामढ़ी : दहेज के लिए एक पति ने परिवार वालों के सहयोग से अपनी गर्भवती पत्नी को चाकू मारने के बाद उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गये. हालांकि कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. महिला की जान तो बच गयी, लेकिन नवजात बच्चा दुनिया में आने से पहले ही मां के गर्भ में चल बसा.
घटना नगर थाना अंतर्गत कांटा चौक के समीप की है. जहां शुक्रवार की देर रात दहेज में एक लाख रुपया नहीं मिलने के कारण रंजीत साह ने अपनी पत्नी सीमा देवी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर जख्मी सीमा के पिता सुरेंद्र साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर सीमा के पति रंजीत साह के अलावा सास नैनो देवी, ससुर रामबाबू साह एवं राजन साह को आरोपित किया गया है.
परिहार में है सीमा की ससुराल
श्री साह ने बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा की शादी गत 11 मई 2015 को सीतामढ़ी के परिहार थाना अंतर्गत सुरगहिया गांव में रामबाबू साह के पुत्र रंजीत साह के साथ किये थे. शादी के छह माह बाद से सीमा को अपने मायके से एक लाख रुपये मांग कर लाने का दबाव बनाते हुए ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे.
घटना के दिन साजिश के तहत उसकी पुत्री को सुबह नौ बजे रंजीत साह मोटरसाइकिल पर बैठा कर शहर में ले आया. जानबूझ कर देर करते हुए वह सीमा को लेकर शहर से रात में 10 बजे निकला. लगभग 11 बजे कांटा चौक पर पहुंचने के बाद वह मोटरसाइकिल रोक दिया. रंजीत के परिवार वाले पहले से वहां मौजूद थे. सभी लात-घूसा से सीमा को मारने लगे. इसी बीच रंजीत ने चाकू निकाल कर सीमा के पेट में गोद दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद सीमा को मरा हुआ समझ कर सभी फरार हो गये. चाकू लगने के बाद बेहोश सीमा को रात्रि 2.30 बजे होश आया. वह खून से लथपथ गिरते-पड़ते कांटा चौक पर पहुंची. वहां किसी के मोबाइल से सीमा ने उन्हें सूचना दी. जख्मी हालत में सीमा को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. जहां अब भी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
गर्भ में ही हो गयी नवजात की मौत
एसकेएमसीएच में िजंदगी व मौत से जूझ रही सीमा
सीतामढ़ी़ दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को चाकू से गोद कर उसके पति ने उसे सीतामढ़ी फोर लेन पुल के नीचे फेंक दिया. होश में आने पर महिला किसी तरह सड़क पर आयी. लोगों की मदद से अपने मैके फोन कर घटना की सूचना दी. इसके बाद महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जहां महिला की इलाज चल रहा है. घटना सीतामढ़ी के बथनाहा थाना के भलही गांव की है. विवाहिता की मां
परिहार थाने के सुरगहिया सुतिहारा गांव निवासी नगीना देवी ने बताया कि पिछले साल मई में उसने अपनी बेटी सीमा (19) की शादी रंजीत साह से की थी. शादी के तीन माह बाद से ही उसे मैके से एक लाख रुपये व बाइक लाने का दबाव बनाया जाता था. इनकार करने पर उसकी पिटाई की जाती थी. प्रताड़ित होने के बावजूद जब उसने मैके में कुछ नहीं बताया तो उसके पति व ससुरालवाले उसकी हत्या की साजिश रचने लगे. पता चलने पर एक बार पंचायत भी हुई थी.शुक्रवार की रात उसे चाकू से गोद कर मारने कि कोशिश की गयी. मृत समझ कर उसे पुल के नीचे फेंक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










