हत्याराेपित दामाद गिरफ्तार

Updated at :19 Jun 2016 5:59 AM
विज्ञापन
हत्याराेपित दामाद गिरफ्तार

कांड का खुलासा. िदसंबर 2015 में ससुर की करायी थी हत्या तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम आरोपित दामाद ने तीनों शूटरों के नाम का किया खुलासा हत्या के लिए शूटरों को दी थी तीन लाख की सुपारी सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

कांड का खुलासा. िदसंबर 2015 में ससुर की करायी थी हत्या

तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
आरोपित दामाद ने तीनों शूटरों के नाम का किया खुलासा
हत्या के लिए शूटरों को दी थी तीन लाख की सुपारी
सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर रिटायर्ड शिक्षक राम विवेक राय हत्या मामले में आरोपित दामाद सुरसंड थाना क्षेत्र के अमाना गांव निवासी हनुमान प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया़ प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित के शहर में होने की सूचना उन्हें मिली़ सूचना मिलते ही इसकी सूचना उन्होंने वरीय अधिकारियों को दी व थाना के मुंशी प्रभाकर कुमार के साथ सिविल में जाकर किरण चौक स्थित लखनदेई पुल के समीप से आरोपित को बड़े ही नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया़
िगरफ्तारी के िलए संभावित ठिकानों पर छापा : प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित ने अपने रिटायर शिक्षक ससुर की हत्या कराने की बात कबूल कर लिया है़ उसने बताया है कि संपत्ति की लालच में आकर ससुर की हत्या कराने के लिए उसने तीन शूटरों का सहारा लिया था़ इसके लिए उसने अपराधियों को तीन लाख रुपये की सुपाड़ी दी थी़ आरोपित दामाद ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों के नामों का खुलासा किया है़ पुलिस आरोपित दामाद की निशानदेही पर तीनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है़
संपत्ति के लालच में करायी ससुर की हत्या
आरोपित दामाद ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी अपने माता-पिता की इकलौती संतान है़ ससुर के पास करीब 60-70 लाख की संपत्ती है़ उसी संपत्ती को हड़पने की नीयत से उसने अपने ससुर की हत्या करायी थी़ इससे पूर्व भी उसने अपने ससुर पर जानलेवा हमला किया था़ मामले में वह जेल भी जा चुका है़ बता दें कि सात दिसंबर 2015 को नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला निवासी रिटायर शिक्षक राम विवेक राय की तीन बाइक सवार अज्ञात अपराधियों नें गोली मारकर हत्या कर दी थी़ मामले को लेकर शिक्षक की पत्नी सुनीता देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी कांड संख्या- 964/15 दर्ज की गयी थी, जिसमें इकलौते दामाद हनुमान प्रसाद यादव के अलावा तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन