मेजरगंज में धूं-धूं कर जला टेंपो
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Jun 2016 6:05 AM
विज्ञापन

मेजरगंज : स्थानीय माधोपुर एसएसबी कैंप के निकट शुक्रवार की दोपहर अचानक एक टेंपो में लगी आग से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बगल में एसएसबी कैंप होने से जवानों ने तुरंत टेंपो के समीप पहुंच कर आग बुझाने वाले यंत्र और पानी के साथ आग पर काबू पाते हुए टेंपो में सवार 12 […]
विज्ञापन
मेजरगंज : स्थानीय माधोपुर एसएसबी कैंप के निकट शुक्रवार की दोपहर अचानक एक टेंपो में लगी आग से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बगल में एसएसबी कैंप होने से जवानों ने तुरंत टेंपो के समीप पहुंच कर आग बुझाने वाले यंत्र और पानी के साथ आग पर काबू पाते हुए टेंपो में सवार 12 यात्रियों को सकुशल बचाने में कामयाब हो गया.
कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि टेंपो नंबर बीआर 55ए 7382 जो नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत बाड़ा उधोरण का है. टेंपो भाड़ा कर मेजरगंज से सवारी लेकर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र मधुबन जा रहा था, कि उसी क्रम में आग लग गयी. आग बुझाने में स्थानीय जवान अवधेश कुमार, असीम राय,
वीरेंद्र कुमार मीणा, रजनीकांत, समरजीत सिंह, मनोज कुमार, विनय कुमार, रतन सिंह, रवन कुमार, संजय कुमार, रजनीश कुमार सिंह, शशिपाल शर्मा, श्रीकांत, गिरवर कुमार व गवाडे रसुल विमल ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










