तीन की मौत जिले में अलग-अलग हादसे

Updated at :16 Jun 2016 5:05 AM
विज्ञापन
तीन की मौत जिले में अलग-अलग हादसे

सीतामढ़ी : पिछले 24 घंटा के अंदर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. तीनों दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार व गांव में शोक का माहौल है. तीनों घटनाओं की जांच पुलिस कर रही है. जिला मुख्यालय से सटे पकटोला गांव में एसएसबी के निर्माणाधीन भवन का पिलर गिर जाने से एक […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पिछले 24 घंटा के अंदर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. तीनों दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार व गांव में शोक का माहौल है. तीनों घटनाओं की जांच पुलिस कर रही है. जिला मुख्यालय से सटे पकटोला गांव में एसएसबी के निर्माणाधीन भवन का पिलर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना अंतर्गत दवेधा गांव निवासी स्व सीताराम सिंह के पुत्र बज
रंगी कुमार सिंह के रूप में की गयी है. बताया गया कि बुधवार की सुबह वह निर्माण सामग्री पहुंचा रहा था. इसी क्रम में पिलर शरीर पर गिर जाने से बजरंगी की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंचे डुमरा थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जख्मी युवक की मौत: सुप्पी . मेजरगंज थाना अंतर्गत मनियारी चौक पर बुधवार की देर शाम बाइक की ठोकर लगने से बरहरवा गांव निवासी दलक राम के 20 वर्षीय पुत्र सुनील राम गंभीर रूप से घायल हो गया. सुनील को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भरती कराया गया. जहां उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में सुनील की मौत रास्ते में हो गयी.
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सुनील के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शव को बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ को जाम कर दिया.
नारेबाजी करते हुए ग्रामीण दोषी को गिरफ्तार करने व परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम दोपहर 12 से 3.30 बजे तक रहा. सूचना मिलने पर पहुंचे सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला पार्षद आदित्य मोहन सिंह, मुखिया दिलीप साह व सरपंच श्रीनारायण साह समेत अन्य बुद्धिजीवियों ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन