आंधी में घर गिरने से हुए बेघर

Updated at :15 Jun 2016 1:22 AM
विज्ञापन
आंधी में घर गिरने से हुए बेघर

बोखड़ा़ : प्रखंड के खरका गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी अखिलेश झा का फूस की झोपड़ी सोमवार की रात आयी आंधी व पानी में गिर गया. अब श्री झा सड़क पर आ गये है. काफी मेहनत से अपने व बाल-बच्चों के रहने के लिए एक झोपड़ी बनाये थे. बताया कि घर गिरने से अचानक उनकी […]

विज्ञापन

बोखड़ा़ : प्रखंड के खरका गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी अखिलेश झा का फूस की झोपड़ी सोमवार की रात आयी आंधी व पानी में गिर गया. अब श्री झा सड़क पर आ गये है.

काफी मेहनत से अपने व बाल-बच्चों के रहने के लिए एक झोपड़ी बनाये थे. बताया कि घर गिरने से अचानक उनकी परेशानी बढ़ गयी है. मंगलवार को इसकी खबर मिलते ही मुखिया मदनमोहन झा व पंसस मुन्नी देवी ने गिरे घर का जायजा लिया. दोनों के प्रयास से अंचल कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवार को एक पोलीथीन उपलब्ध कराया गया है.
सीओ भाग्यनारायण राय ने बताया कि वे बाहर है. नाजिर को मामले की जांच करा पीड़ित को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है. लौटने पर वे खुद मौके पर जायजा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन