प्रधान शाखा में रोजाना 10 लाख का लेन-देन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Jun 2016 6:38 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के व्यवसायिक स्थल कोर्ट बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में भी सुरक्षा गार्ड नहीं है़ जबकि यह इलाका व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण यहां प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन होता है. बताया गया कि इस शाखा की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी. तब से लेकर अब तक यहां सुरक्षा […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के व्यवसायिक स्थल कोर्ट बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में भी सुरक्षा गार्ड नहीं है़ जबकि यह इलाका व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण यहां प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन होता है.
बताया गया कि इस शाखा की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी. तब से लेकर अब तक यहां सुरक्षा गार्ड नहीं है. कुछ ग्राहकों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड नहीं रहने के कारण बड़ी रकम जमा या निकासी करने में भय बना रहता है. ग्राहक प्रमोद कुमार बताते है कि सुरक्षा गार्ड नहीं होने से लूट की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. शाखा प्रबंधक मो वसीम बताते है कि गार्ड की तैनाती को लेकर को लेकर वे जोनल कार्यालय सुरक्षा विभाग को पत्र लिख चुके है. शीघ्र गार्ड तैनाती का संकेत मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










