शहर से धराये तीन शातिर चोर

अपराध. पुलिस को लंबे समय से थी तलाश, एक आरोपित यूपी कापुलिस ने छापेमारी कर पकड़ानाहर चौक के तलखापुर रोड स्थित एक झोपड़ी से अफरोज आभूषण के साथ गिरफ्तारइनकी गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के आभूषण के साथ […]
अपराध. पुलिस को लंबे समय से थी तलाश, एक आरोपित यूपी कापुलिस ने छापेमारी कर पकड़ानाहर चौक के तलखापुर रोड स्थित
एक झोपड़ी से अफरोज आभूषण के साथ गिरफ्तारइनकी गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद
सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के आभूषण के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस रिकार्ड के अनुसार तीनों शातिर चोर हैं. जिनकी तलाश पुलिस कई माह से कर रही थी. पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों चोर में उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर जिला अंतर्गत रामपुर थाना के समुती कटौना गांव निवासी अफरोज खान के अलावा नगर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार निवासी मो सन्नी व मेहसौल गांव निवासी मो अरमान का नाम शामिल है.
रविवार को थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरी के आभूषण के साथ कुछ चोर नाहर चौक के तलखापुर रोड स्थित एक झोपड़ी में छुपे हुए है. तब पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार व पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू कुमार के साथ छापेमारी कर अफरोज को आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अफरोज के निशानदेही पर सन्नी व मो अरमान को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी के घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम का खुलासा भी किया है. थानाध्यक्ष श्री आनंद ने कहा कि तीनों की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लगेगा.
तीनों की तलाश पुलिस कई माह से कर रही थी. पूर्व में ये चोरी की घटनाओं में कई दफा जेल जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










