दुकान में आग से दो लाख की संपत्ति राख

चोरौत : चोरौत के मुख्य बाजार स्थित एक किराना दुकान में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना शनिवार की देर रात की है. उस समय सभी लोग खाना खाकर आराम कर रहे थे. इसी बीच दुकान में आग […]
चोरौत : चोरौत के मुख्य बाजार स्थित एक किराना दुकान में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना शनिवार की देर रात की है. उस समय सभी लोग खाना खाकर आराम कर रहे थे. इसी बीच दुकान में आग लगने की हल्ला होने लगा.
ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. थोड़े ही देर में आग की लपटे पूरे दुकान में फैयल गयी. आग को बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशामक दास्ता को दी. मौके पर पहुंचे अग्निशामक दास्ता एवं ग्रामीणों की सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस संबंध में दुकानदार शंभू साह ने सीओ को आवेदन देकर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










