जन शिकायत के अब भी 3221 मामले हैं लंबित

Updated at :12 Jun 2016 1:59 AM
विज्ञापन
जन शिकायत के अब भी 3221 मामले हैं  लंबित

सीतामढ़ी : विभिन्न पदाधिकारियों के स्तर पर जन शिकायत से संबंधित अब भी 3221 मामले लंबित हैं, जबकि मई में हीं मामलों का निष्पादन कर देने का आदेश दिया गया था. डीएम के सख्ती के बावजूद कई अधिकारियों के स्तर पर बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता के यहां सबसे अधिक 357 […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : विभिन्न पदाधिकारियों के स्तर पर जन शिकायत से संबंधित अब भी 3221 मामले लंबित हैं, जबकि मई में हीं मामलों का निष्पादन कर देने का आदेश दिया गया था. डीएम के सख्ती के बावजूद कई अधिकारियों के स्तर पर बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता के यहां सबसे अधिक 357 मामले लंबित हैं. 25 मई तक लंबित मामले की रिपोर्ट मिली है. सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव में अधिकारियों के व्यस्त रहने के कारण मामले लंबित है.

किनके यहां कितने मामले : डीइओ के यहां 258, एसपी के यहां 255, सदर एसडीओ के यहां 223, पुपरी एसडीओ के यहां 208, एलडीएम के यहां 176, डीडीसी के यहां 142, एडीएम के यहां 125, डीसीएलआर पुपरी के यहां 125, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के यहां 119, डीएसओ के यहां 89, जिला
सामान्य प्रशाखा के उप समाहर्ता के यहां 56, डीपीओ के यहां 53, आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी के यहां 50, गंडक परियोजना के विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी के यहां 62, जिला योजना पदाधिकारी के यहां 26, मेजरगंज बीडीओ के यहां 32, रीगा सीओ के यहां 30, सदर डीएसपी के यहां 19, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता के यहां 27, डीपीओ साक्षरता के यहां 19 मामले लंबित हैं.
इनके यहां भी मामले लंबित : डुमरा बीडीओ के यहां 18, बेलसंड बीडीओ 12, रून्नीसैदपुर सीओ 16, सामाजिक सुरक्षा के सामाजिक निदेशक 44, जिला कल्याण पदाधिाकारी 18, एफसीआई के डीपीओ प्रभारी 15, डीसीओ व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के यहां 12-12, स्थापना उप समाहर्ता के यहां 13 आदि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन