संजो, बबलू, विनोद व उषा हुए निर्वाचित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jun 2016 2:21 AM
विज्ञापन

डुमरा : प्रखंड क्षेत्र में मुखिया पद पर रसलपुर पंचायत से संजो देवी, भासर मछहां दक्षिणी से बबलू साह, मिश्रौलिया से विनोद पासवान व कुम्हरा विशनपुर से उषा देवी निर्वाचित घोषित की गयी है. इसी तरह पंसस क्षेत्र संख्या 33 से उषा देवी प्रथम, क्षेत्र संख्या 34 से सूरज कुमार, क्षेत्र संख्या 35 से संजय […]
विज्ञापन
डुमरा : प्रखंड क्षेत्र में मुखिया पद पर रसलपुर पंचायत से संजो देवी, भासर मछहां दक्षिणी से बबलू साह, मिश्रौलिया से विनोद पासवान व कुम्हरा विशनपुर से उषा देवी निर्वाचित घोषित की गयी है.
इसी तरह पंसस क्षेत्र संख्या 33 से उषा देवी प्रथम, क्षेत्र संख्या 34 से सूरज कुमार, क्षेत्र संख्या 35 से संजय कुमार, क्षेत्र संख्या 36 से जनक दुलारी देवी, क्षेत्र संख्या 37 से नेहा प्रिया व क्षेत्र संख्या 38 से रामस्नेही राय निर्वाचित हुए हैं. सरपंच पद पर मिश्रौलिया से रामकिशोर राम, भासर मछहां दक्षिणी से चंचल कुमार मंडल, रसलपुर से वीणा देवी व कुम्हरा विशनपुर से सुनीता देवी विजयी हुई हैं.
श्रीनाथ राय जीते: पुपरी : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 33 से श्रीनाथ राय ने संदीप ठाकुर को 587 मतों से हराया. दोनों को क्रमश: 4775 व 4188 तो गोविंद ठाकुर को 2736, रामकल्याण राय को 2704, तन्मय को 2641, राघवेंद्र राय को 1570, रागवेंद्र राय को 2041, गुलजारी राय को 2458, मो शाहिद को 2753, संजय कुमार को 289 व सिकिलिया देवी को 2206 मत मिले.
जिला पार्षदों को बधाई : जिप क्षेत्र संख्या 31 से विश्वनाथ मिश्र व क्षेत्र संख्या 34 से मंजू देवी के निर्वाचित होने पर भाजपा नेता रामछबिला ठाकुर, राजकुमार मंडल, भोगेंद्र गिरि, बद्रीनाथ मिश्र व शिवाचंद्र मिश्र ने उन्हें बधाई दी है. इधर, जिप क्षेत्र संख्या 33 से प्रत्याशी रहे डा गोविंद ठाकुर, संदीप कुमार, रामकल्याण राय, क्षेत्र संख्या 34 से मंजू देवी, रामू मिश्र, इसरारूल हक पप्पू व मो अमजद अली ने वोटरों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
यह भी एक संयोग हीं है: पुपरी : प्रखंड की बौरा बाजितपुर के मुखिया पद पर निर्वाचित होते रहे प्रतिनिधियों का चुनाव चिह्न चर्चा का विषय बना हुआ है. कारण कि अब तक मुखिया पद पर जो भी जीते हैं, उनका चुनाव चिह्न पुल रहा है. यह एक संयोग हीं कहा जायेगा. पंचायत के राजीव कुमार व बिंदेश्वर साह समेत अन्य ने बताया कि मुखिया पद पर वर्ष 2001 में रामश्रेष्ठ ठाकुर, वर्ष 2006 में रामवृक्ष यादव, वर्ष 2011 में विजय कुमार ठाकुर व वर्ष 2016 में रामप्यारी देवी मुखिया बनी. सबों का चुनाव चिह्न पुल छाप ही था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










