राजबल्व मंडल 43 मतों से हुए विजयी

चोरौत : भरड़ी वेहटा पंचायत के निवर्तमान सरपंच अनील कुमार प्रखंड क्षेत्र के सरपंच पदों सबसे कम मत से हार कर हैट्रिक लगाने से चूक गये. यानी वे तीसरी बार सरपंच नहीं बन सके. उन्हें नये चेहरा राजबल्व मंडल ने 43 मतों से पराजित कर दिया. चोरौत पूर्व पंचायत के निवर्तमान सरपंच मीरा देवी सरपंच […]
चोरौत पूर्व पंचायत के निवर्तमान सरपंच मीरा देवी सरपंच के पद अनारक्षित सीट होने के कारण अपने को चुनाव से अलग कर लिया तो उनके पति सुरेश पासवान पंसस क्षेत्र संख्या आठ अनुसूचित जाति के अपना चेहरा अजमाया. वे 76 मत प्राप्त कर सबसे नीचे रहे.
चाेरौत पश्चिमी पंचायत के निवर्तमान सरपंच रेखा देवी अति पिछड़ी के लिए आरक्षित होने के कारण चुनाव नहीं लड़ सके तो उनके पति महेश्वर झा जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 32 से चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली. वहीं भूतपूर्व पंसस घ्रुव महतो 1303 मत प्राप्त कर सुरेश कुमार को 1347 मतों से पराजित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










