राजीव रंजन झा रिकॉर्ड मतों से बने मझौलिया मुखिया

बथनाहा : प्रखंड के मझौलिया पंचायत से मुखिया पद पर स्थानीय राजीव रंजन झा उर्फ बबलू झा ने रिकॉर्ड 1560 वोटों से जीत दर्ज की है़ श्री झा को कुल 2242 वोट मिले़ वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश प्रसाद यादव को 682 मत मिले़ वहीं निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र मंडल उर्फ अर्जुन मंडल को मात्र करीब […]
बथनाहा : प्रखंड के मझौलिया पंचायत से मुखिया पद पर स्थानीय राजीव रंजन झा उर्फ बबलू झा ने रिकॉर्ड 1560 वोटों से जीत दर्ज की है़ श्री झा को कुल 2242 वोट मिले़ वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेश प्रसाद यादव को 682 मत मिले़ वहीं निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र मंडल उर्फ अर्जुन मंडल को मात्र करीब ढ़ाई सौ वोट ही मिले़ बताया जाता है
कि प्रखंड के 21 सीटों के लिए हुए मतगणना में अब तक सबसे अधिक वोट से श्री झा ने जीत दर्ज की है़ गुरूवार को श्री झा प्रमाण-पत्र लेने के बाद अपने समर्थकों के साथ जानकी मंदिर जा कर पूजा-अर्चना की व पंचायत के विकास के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की़ श्री झा ने प्रभात खबर को बताया कि उन्हें पंचायत की जनता ने जिस विश्वास के साथ मैंडेड दी है, वे उस विश्वास पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे़ इसी तरह पंचायत के सरपंच पद पर रामरूच दास ने जीत दर्ज की़ उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व निवर्तमान सरपंच रविंद्र झा को हराया़ पंचायत के पंसस पद पर इंदल पासवान ने उमेश दास को 52 वोटों से हराया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










