आइएएस अिधकारी की पत्नी ने जीता मुखिया का चुनाव

Updated at :10 Jun 2016 2:11 AM
विज्ञापन
आइएएस अिधकारी की पत्नी ने जीता मुखिया का चुनाव

सीतामढ़ी : सोनबरसा के सिंहवाहिनी पंचायत से केंद्रीय सतर्कता आयोग दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर तैनात आइएस अरुण जायसवाल की पत्नी रीतू जायसवाल मुखिया का चुनाव जीत गयी हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुखिया संजना देवी को 1792 वोट से हरा दिया है. रीतू को 2748 व संजना को 956 मत प्राप्त हुए हैं. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सोनबरसा के सिंहवाहिनी पंचायत से केंद्रीय सतर्कता आयोग दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर तैनात आइएस अरुण जायसवाल की पत्नी रीतू जायसवाल मुखिया का चुनाव जीत गयी हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुखिया संजना देवी को 1792 वोट से हरा दिया है. रीतू को 2748 व संजना को 956 मत प्राप्त हुए हैं.

रीतू का कहना है कि समाजसेवा की भावना उन्हें गॉड गिफ्ट के रूप में मिली है. वह एनजीओ के कार्य से दो वर्ष से लगातार बिहार आ रही थी. इसी दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि के रूप में विकास का मन बना लिया था. उन्हें अपने परिवार व गांववालों का भरपूर सहयोग मिला है. देखें पेज पांच भी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन