लॉटरी होने पर भी जीत गयी मुखिया शबनम

सुरसंड : प्रखंड की दिवारी मतौना पंचायत के मुखिया पद का परिणाम लॉटरी से निकाला गया. मतगणना कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई. मंगलवार को मतगणना के बाद शबनम खातून को 1023 व गुलशन खातून को 1016 मत मिले. इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी द्वारा कर दी गयी. जीत का अंतर सात वोट से होने के […]
सुरसंड : प्रखंड की दिवारी मतौना पंचायत के मुखिया पद का परिणाम लॉटरी से निकाला गया. मतगणना कर्मियों की लापरवाही भी उजागर हुई. मंगलवार को मतगणना के बाद शबनम खातून को 1023 व गुलशन खातून को 1016 मत मिले. इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी द्वारा कर दी गयी. जीत का अंतर सात वोट से होने के चलते शबनम खातून की मांग पर पुनर्मतगणना हुई. तब दोनों को 1015-1015 मत मिले. यहां मामला गंभीर हो गया.
शबनम के समर्थकों में हलचल तेज हो गयी. एक तरह से समर्थकों की सांसें थम गयी थी. एक समान वोट मिलने से डीएम राजीव रौशन को अवगत कराया गया. बुधवार को डीएम श्री रौशन मतगणना स्थल पर पहुंचे. लॉटरी कराया गया. इसमें भी शबनम खातून की ही जीत हुई. मौके पर एसडीओ किशोर कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह परिहार बीडीओ निरंजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










