चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, जांच का आदेश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2016 5:54 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन से चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतें की है, जिसकी जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है. सोनबरसा प्रखंड के भलुआहा के मुखिया प्रत्याशी जयनारायण राय की शिकायत है कि प्रत्याशी सह रामनगर निवासी बिल्टू राय द्वारा बूथ नंबर 55, 56, 57 व 58 […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन से चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतें की है, जिसकी जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है. सोनबरसा प्रखंड के भलुआहा के मुखिया प्रत्याशी जयनारायण राय की शिकायत है कि प्रत्याशी सह रामनगर निवासी बिल्टू राय द्वारा बूथ नंबर 55, 56, 57 व 58 पर छाप लिया गया.
वहीं, मुकेश साह द्वारा बूथ नंबर 49,50, 51 व 52 पर धांधली की गयी. श्री राय ने जांच करा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल ने सोनबरसा बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. इसी तरह परिहार प्रखंड के बबूरवन से मुखिया प्रत्याशी मीनू यादव ने शिकायत की है
कि मतदान के दिन बूथ नंबर 296, 297 व 298 पर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी उषा देवी व उनके समर्थकों द्वारा काफी धांधली की गयी. जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. श्रीमती यादव ने उक्त शिकायत राज निर्वाचन आयोग से की थी. आयोग के उक्त सचिव ने जिला प्रशासन से जांच रिपोर्ट मांगा है. जिला से परिहार निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ से मीनू यादव के आरोपों की जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी है.
परसा पंचायत में पुनर्मतगणना कराने की मांग: सीतामढ़ी .
जिले के परिहार प्रखंड के परसा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अकील अहमद ने राज्य चुनाव आयुक्त, बिहार को एक आवेदन देकर पुनर्मतगणना कराने की मांग की है. बताया है कि गत छह जून को जिला मुख्यालय स्थित एमपी हाई स्कूल में मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर और मतगणना कर्मियों की मिलीभगत से मुखिया प्रत्याशी मो अरशद अली को जीत का प्रमाण-पत्र दे दिया गया.
वारंटी गिरफ्तार
मेजरगंज. न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में मंगलवार की रात थाना पुलिस ने डुमरीकला गांव में छापेमारी कर ग्रामीण बेच्चु सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रामानंदन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
तीन वरंटी गिरफ्तार
डुमरा. स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार में रसलपुर गांव निवासी सुरेश साह तथा कोरियाही भिस्वा निवासी रामबाबू राम, राममहिन महतो शामिल है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










