उतरने के लिए खिड़की का भी उपयोग

यात्रियों को होनी वाली कठिनाई से अवगत होने के लिए प्रभात खबर की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची. नजारा काफी खतरनाक था. एक हल्की से गलती से यात्रियों को अपने जाने से हाथ धोना पड़ सकता था. दरवाजा पर ठसाठस यात्रियों के भरे रहने के कारण कोई खिड़की के रास्ता से उतर रहा था, […]
यात्रियों को होनी वाली कठिनाई से अवगत होने के लिए प्रभात खबर की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची. नजारा काफी खतरनाक था.
एक हल्की से गलती से यात्रियों को अपने जाने से हाथ धोना पड़ सकता था. दरवाजा पर ठसाठस यात्रियों के भरे रहने के कारण कोई खिड़की के रास्ता से उतर रहा था, तो कोई ट्रेन के पायदान पर लटक कर अपनी यात्रा कर रहा था. बोगी में जगह नहीं रहने के कारण कोई ट्रेन की छत पर बैठा तो कोई बोगी ज्वाइनर के बीच में खड़ा था. कई यात्री ऐसे थे, जो ट्रेन में यात्रियों की संख्या देख कर यात्रा करने की हिम्मत नहीं कर रहे थे.
कुछ यात्रियों ने ट्रेन से अपनी यात्रा को रद्द भी कर दिया. पूरा रेलवे स्टेशन परिसर यात्रियों से पटा हुआ था.
भेड़-बकरी की तरह बोगी में कसे होते हैं यात्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










