बगहा पंचायत के चुनाव परिणाम पर लगी रोक

सोनबरसा : प्रखंड की बगहा पंचायत के मुखिया, सरपंच व पंसस क्षेत्र संख्या एक की मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी गयी. निर्वाची पदाधिकारी सह बाजपट्टी बीडीओ ने रोक के कारणों की जानकारी नहीं दी. सिर्फ इतना बताया कि आयोग के मार्गदर्शन के बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी. पंसस क्षेत्र […]
सोनबरसा : प्रखंड की बगहा पंचायत के मुखिया, सरपंच व पंसस क्षेत्र संख्या एक की मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी गयी. निर्वाची पदाधिकारी सह बाजपट्टी बीडीओ ने रोक के कारणों की जानकारी नहीं दी. सिर्फ इतना बताया कि आयोग के मार्गदर्शन के बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी.
पंसस क्षेत्र संख्या दो से सबसे अधिक संजीव कुमार को 770 मत मिले हैं. खाप-खोपराहा से 1789 मत प्राप्त कर सरपंच पद पर पानो देवी ने सोनी देवी को तो मुखिया पद पर प्रेमशीला देवी ने रेखा देवी को हराया. प्रेमशीला को 1507 मत मिले हैं. पंसस क्षेत्र संख्या तीन से इंदु देवी ने रागिनी देवी को हराया. दोनों को क्रमश: 1859 व 1782 मत मिले हैं. जिप क्षेत्र संख्या 22 से उमा देवी 4490 मत प्राप्त कर आगे चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










