मतदान में धांधली के विरोध में हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज

Updated at :02 Jun 2016 6:08 AM
विज्ञापन
मतदान में धांधली के विरोध में हंगामा, पुलिस लाठीचार्ज

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत के पांच मतदान केंद्रों पर धांधली के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. गांव के लोगों ने मुखिया प्रत्याशियों के साथ इन मतदान केंद्रों पर पुन: मतदान कराने की मांग को लेकर नगर के कारगिल चौक जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत के पांच मतदान केंद्रों पर धांधली के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. गांव के लोगों ने मुखिया प्रत्याशियों के साथ इन मतदान केंद्रों पर पुन: मतदान कराने की मांग को लेकर नगर के कारगिल चौक जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया. करीब तीन घंटे तक चौक पर अफरातफरी

मतदान में धांधली
की स्थिति बनी रही. भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने कई बाइक के शीशे भी तोड़ दिये.
घटना की सूचना पर मेहसौल ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे. बाद में
बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ संतोष कुमार, सार्जेंट मेजर राजू कुमार सिंह, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच कर जाम हटाना शुरू किया. लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. इसके बाद उपद्रव स्थल बने कारगिल चौक पर स्थिति सामान्य हुई और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. जाम करनेवालों में मुखिया प्रत्याशी फरहत जहां, जाहिदा खातून, रीमा देवी, शाहीन प्रवीण व जुबैर आलम समेत अन्य लोग शामिल थे.
क्या है पूरा मामला
डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या-157, 158, 159, 160 व 161 पर बूथ कब्जा करने की शिकायत को लेकर मुखिया प्रत्याशी शाहीन परवीन समेत अन्य प्रत्याशियों ने मतदान रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग को लेकर डीएम को आवेदन दिया था. इसमें कहा गया था कि पांचों मतदान केंद्रों पर एक मुखिया प्रत्याशी ने अवैध कब्जा कर अपने पक्ष में मतदान कराया है. पूर्व से ही वहां बूथ कब्जा करने की आशंका थी.
डुमरा के राजोपट्टी पंचायत का मामला
मुखिया प्रत्याशी व ग्रामीणों ने कारिगल चौक को िकया जाम
तीन घंटे तक मची रही अफरातफरी
ग्रामीणों ने कई बाइक के शीशे तोड़े
लाठीचार्ज में आधा दर्जन घायल
ग्रामीण पांच मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान की कर रहे थे मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन