गिरोह का हैंडलर है जनक

Updated at :01 Jun 2016 4:26 AM
विज्ञापन
गिरोह का हैंडलर है जनक

कार्रवाई. इलाहाबाद बैंक से धराये बदमाशों ने किया खुलासा 30 नवंबर को चोरी किया था खान ट्रेडर्स का 50 हजार रुपये गिरोह में हैंडलर का भतीजा रॉकेट भी शामिल सीतामढ़ी : नगर के इलाहाबाद बैंक से सोमवार को धराये उचक्का गिरोह का हैंडलर, पटना सीटी का राम जनक महतो है. राम जनक महतो के इशारे […]

विज्ञापन

कार्रवाई. इलाहाबाद बैंक से धराये बदमाशों ने किया खुलासा

30 नवंबर को चोरी किया था खान ट्रेडर्स का 50 हजार रुपये
गिरोह में हैंडलर का भतीजा रॉकेट भी शामिल
सीतामढ़ी : नगर के इलाहाबाद बैंक से सोमवार को धराये उचक्का गिरोह का हैंडलर, पटना सीटी का राम जनक महतो है. राम जनक महतो के इशारे पर गिरोह के सदस्यों ने अब तक कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है.
नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आये चारों बदमाशों ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है. पुलिसिया पूछताछ में बताया है कि इसके पूर्व 30 नवंबर 2015 को गिरोह ने उक्त बैंक से 50 हजार रुपये ब्लेड मार कर गायब किया था. नगर के सटे आजाद चौक मेहसौल स्थित मेसर्स खान ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के मुंशी राजाराम सिंह से उक्त रुपये बैंक के कैश काउंटर से ब्लेड मार कर चोरी किया गया था. मुंशी श्री सिंह दिन के करीब साढ़े दस बजे बैंक में 14 लाख कैश जमा करने पहुंचे थे.
इसी बीच गिरोह के हैंडलर समेत गिरफ्त में आये दो बदमाशों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर उक्त चोरी को अंजाम दिया था. बदमाशों ने बताया कि राम जनक महतो का कथित भतीजा रॉकेट भी उक्त गिरोह में शामिल है. वह राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, मॉल, आउटलेट स्टोर्स के अलावा बैंकों में चोरी की घटनाओं को कारित करता है.
सीसीटीवी फुटेज में कैद है करतूत
पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों की करतूत इलाहाबाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद है. नगर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद उसमें से गिरोह के पांच लोगों की पहचान की है. जिसमें गिरोह का हैंडलर राम जनक महतो उर्फ बाबा भी शामिल है. फुटेज में स्पष्ट है कि कैसे गिरोह के बदमाश आम ग्राहक बन कर बैंक की शाखा में प्रवेश कर अपनी सफाई का प्रदर्शन करता है. मेसर्स खान ट्रेडर्स का मुंशी राजाराम कैश काउंटर पर रुपयों से भरा कैश एक झोला में रखा है. एक उचक्का पहले कैश काउंटर के पास पहुंचता है और एक खाली झोला निकाल कर कैश के बगल में सटा कर रखता है. इधर उधर करने के बाद गिरोह का हैंडलर राम जनक महतो काउंटर के पास पहुंच कर इधर उधर देखता है और इसी बीच एक बदमाश ब्लेड मार कर 50 हजार की गड्डी खाली झोला में रख कर सभी के साथ बैंक से बाहर निकल जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन