झपट्टामार गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated at :31 May 2016 7:03 AM
विज्ञापन
झपट्टामार गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को कथित झपट्टा मार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. नगर के इलाहाबाद बैंक के पास से चारों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें आकाश कुमार पटना के गर्दनीबाग, विकास तिवारी हाजीपुर के रामाशीष चौक, रौशन मिश्रा एवं अनुज पांडेय मोतिहारी शहर के बलुआ रघुनाथपुर का […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को कथित झपट्टा मार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. नगर के इलाहाबाद बैंक के पास से चारों की गिरफ्तारी हुई है.

इसमें आकाश कुमार पटना के गर्दनीबाग, विकास तिवारी हाजीपुर के रामाशीष चौक, रौशन मिश्रा एवं अनुज पांडेय मोतिहारी शहर के बलुआ रघुनाथपुर का रहनेवाला है. गिरोह के पास से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है, हालांकि पुलिस ने पूछताछ का हवाला देकर मंगलवार को खुलासा करने की बात कर रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी बैंक शाखा के आसपास घुम रहे हैं. सूचना पर नगर थाना पुलिस के पैंथर मोबाइल को रवाना किया गया. पुलिस को देख कर चारों अपराधकर्मी भागने लगा जिसे खदेड़ कर दबोच लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन