सील होंगे शहर के मोबाइल टावर

Updated at :25 May 2016 3:11 AM
विज्ञापन
सील होंगे शहर के मोबाइल टावर

शुल्क बकाया. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी कंपनियों को भेजा नोटिस िबना िनबंधन शहर में संचािलत हो रहे दर्जनों मोबाइल टावर नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर निबंधन शुल्क व नवीकरण शुल्क जमा करने की चेतावनी एक टावर पर नगर पंचायत का दोनों शुल्क मिला कर लाखों रुपया बकाया सीतामढ़ी : विभिन्न मोबाइल कंपनियों द्वारा […]

विज्ञापन

शुल्क बकाया. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी कंपनियों को भेजा नोटिस

िबना िनबंधन शहर में संचािलत हो रहे दर्जनों मोबाइल टावर
नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर निबंधन शुल्क व नवीकरण शुल्क जमा करने की चेतावनी
एक टावर पर नगर पंचायत का दोनों शुल्क मिला कर लाखों रुपया बकाया
सीतामढ़ी : विभिन्न मोबाइल कंपनियों द्वारा जिले में सैकड़ों टावर लगायी गयी है. शहरी क्षेत्रों में भी दर्जनों टावर हैं. खास बात यह कि बिना निबंधन कराये हीं टावरों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है. नगर परिषद व नगर पंचायतों के स्तर से टावर कंपनियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू की गयी थी, पर कार्रवाई मुकाम तक नहीं पहुंच सकी थी. नगर पंचायत, डुमरा की ओर से अब तक टावर कंपनियों को सिर्फ नोटिस पर नोटिस भेजने के सिवा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
कार्यपालक पदाधिकारी की नोटिस पर टावर कंपनियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है़ इसे अब कार्यपालक पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने सभी कंपनियों को एक बार फिर नोटिस भेज कर चेतावनी दी है कि नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर निबंधन शुल्क व नवीकरण शुल्क जमा नहीं करने पर टावर को सील/जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.
पहले नोटिस पर नहीं जमा कराया गया शुल्क
नपं डुमरा के कार्यपालक पदाधिकारी ने पहली बार 10 सितंबर 15 को मोबाइल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि को पत्र भेज बताया था कि टावर का निबंधन शुल्क व नवीकरण शुल्क जमा किया जाना है. किसी भी कंपनी द्वारा अभी तक न तो निबंधन शुल्क और न हीं नवीकरण शुल्क जमा कराया गया है. खास बात यह कि हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में नगर पंचायत की ओर से टावर कंपनियों को उक्त नोटिस भेजी गयी थी.
वैसे बिहार संचार मीनार एवं संबंधित संरचना नियमावली 2012 के तहत टावर कंपनियों से उक्त दोनों शुल्क वसूल किया जाना है. खास बात यह कि डुमरा में विभिन्न कंपनियों द्वारा वर्षों पूर्व टावर लगायी गयी, पर अब तक किसी भी कंपनी द्वारा एक भी टावर का निबंधन शुल्क जमा नहीं कराया गया है. नवीकरण शुल्क जमा कराना तो दूर की बात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन