समाज की सेवा के लिए समर्पित रहे रामनेक बाबू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 May 2016 3:10 AM
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि नगर परिषद् वार्ड 28 के पार्षद थे रामनेक सिंह नगर परिषद् में शोकसभा का आयोजन सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद् के वार्ड पार्षद रामनेक सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. नगर के वार्ड संख्या-28 के […]
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नगर परिषद् वार्ड 28 के पार्षद थे रामनेक सिंह
नगर परिषद् में शोकसभा का आयोजन
सीतामढ़ी : जिले के विभिन्न संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद् के वार्ड पार्षद रामनेक सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. नगर के वार्ड संख्या-28 के पार्षद रामनेक सिंह कुशल समाजसेवी थे. यही कारण रहा कि वह अपने वार्ड से वर्ष 2002 से लगातार निर्विरोध चुने जानेवाले एकमात्र पार्षद थे. उनके स्वभाव व ईमानदारी छवि हीं उनके निर्विरोध चुने जाने का कारण बना.
एचएमटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ साजिद अली खान ने कहा कि रामनेक बाबू समाज के लिए पूरी तरह समर्पित व्यक्ति थे. उनके व्यवहार एवं समाज के प्रति किये गये कार्य बराबर याद किये जायेंगे. शोक व्यक्त करनेवालों में समाजसेवी पंकज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भी शामिल हैं. उधर नगर परिषद् कार्यालय के सभाकक्ष में एक शोकसभा का आयोजन कर पार्षद रामनेक सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. नगर परिषद् सभापति सुवंश राय की अध्यक्षता में उपस्थित पार्षदों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
शोकसभा में उप सभापति मो इरशाद अहमद, कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह, पार्षद अमरनाथ गुप्ता, युगल किशोर प्रसाद, पंकज कुमार, रामदुलारी देवी, उपेंद्र प्रसाद, विनिता देवी, ललिता देवी, मधु मस्करा, नगीना देवी, सुनील कुमार अकेला, मनोज कुमार, विजय कुमार मिश्रा, राधेकृष्ण प्रसाद, आफताब अंजुम बिहारी, नगर परिषद् के प्रधान सहायक विनय कुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










