खाते से 1.30 लाख की निकासी

Updated at :25 May 2016 3:04 AM
विज्ञापन
खाते से 1.30 लाख की निकासी

सीतामढ़ी : सुरसंड थाना क्षेत्र के बखरी गांव के गणेश शर्मा की पत्नी राजकुमारी शर्मा के सीतामढ़ी शहर स्थित सिंडिकेट बैंक के खाते से 1.30 लाख की अवैध निकासी कर ली गयी है. इसकी लिखित शिकायत मेहसौल ओपी पुलिस से की गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में राजकुमारी ने कहा है कि वह अस्थायी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सुरसंड थाना क्षेत्र के बखरी गांव के गणेश शर्मा की पत्नी राजकुमारी शर्मा के सीतामढ़ी शहर स्थित सिंडिकेट बैंक के खाते से 1.30 लाख की अवैध निकासी कर ली गयी है. इसकी लिखित शिकायत मेहसौल ओपी पुलिस से की गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में राजकुमारी ने कहा है कि वह अस्थायी रूप से पति व बच्चों के साथ मुंबई में रहती ह.

तीन मई को पासबुक को अद्यतन कराने के लिए सीतामढ़ी के कृष्णा मार्केट स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में पहुंची. उसे पता चला कि 13 अक्तूबर 15 को उसके खाते से 1930 लाख की अवैध निकासी कर ली गयी है, जबिक उस अवधि में वह मुंबई में थी. पासबुक व चेक बुक उसके पास था. शाखा प्रबंधक से शिकायत की और उनसे निकासी फॉर्म की मांग की.

प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 13 अक्तूबर 15 का निकासी फॉर्म गयाब है. पांच मई 16 को प्रबंधक से की गयी लिखित शिकायत का जवाब उसे अब तक नहीं मिला है. उसे आशंका है कि उक्त् शाखा के प्रबंधक, कैसियर व पासिंग ऑफिसर की मिलीभगत से राशि की निकासी की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन