12 पर कार्रवाई की अनुशंसा

Updated at :23 May 2016 5:30 AM
विज्ञापन
12 पर कार्रवाई की अनुशंसा

पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गयी कार्रवाई सीतामढ़ी : नगर थाना व पुनौरा ओपी पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए दर्जन भर अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत डीएसपी से जिला बदर की कार्रवाई करने की अनुशंसा की है़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्याकांड […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर की गयी कार्रवाई

सीतामढ़ी : नगर थाना व पुनौरा ओपी पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए दर्जन भर अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत डीएसपी से जिला बदर की कार्रवाई करने की अनुशंसा की है़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्याकांड के अभियुक्त व थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित फ्लॉवर मिल के मालिक अशोक सिंह के अलावा हत्या, लूट, डकैती, चोरी व आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न कांडों में आरोपित 12 अपराधियों पर उक्त कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है़
इन अपराधियों पर हुई कार्रवाई
अशोक सिंह : अशोक सिंह नगर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरियारपुर का रहने वाला है़
अशोक बरियारपुर मठ की जमीन को लेकर स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड में आरोपित है़ मामले में वह जेल भी जा चुका है़ हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर है़ पुलिस उसकी सरगरमी से तलाश कर रही है़ इसके अलावा अशोक पर अन्य तीन गंभीर मामले भी दर्ज है़
सुबोध कुमार मंडल : सुबोध मंडल नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड, वार्ड नंबर-1 का रहने वाला है़
सुबोध पर दो लूट कांड को अंजाम देने का आरोप है़
शेख दुलारे : शेख दुलारे थाना क्षेत्र के मुरलियाचक का रहने वाला है़ उस पर बाइक लूट, चोरी व आर्म्स रिकवरी समेत कई गंभीर मामले में कुल 8 मामला दर्ज है़
संतोष पटेल : संतोष भी मुरलियाचक का रहने वाला है़ संतोष पर चार चोरी व दो डकैती समेत कुल आधा दर्जन संगीन मामला दर्ज है़
रवि पटेल : रवि भी मुरलियाचक का रहने वाला है़ रवि पर रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट व पुलिस हिरासत से भागने समेत अन्य आरोपों में कुल तीन मामला दर्ज है़
प्रिंस कुमार : प्रिंस मूल रूप से शिवहर जिले के चमनपुर गांव का रहने वाला है़ नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड में भी उसका घर है़ प्रिंस पर आर्म्स एक्ट व आपराधिक षडयंत्र रचने समेत अन्य मामला दर्ज है़
संजय राउत : संजय राउत नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार का रहने वाला है़ संजय पर दो चोरी व एक हत्या का मामला दर्ज है़
सुबोध मंडल : सुबोध मंडल नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड, वार्ड नंबर-1 का रहने वाला है़
सुबोध पर लूट समेत अन्य मामला दर्ज है़
नरेंद्र सिंह : नरेंद्र सिंह पुनौरा ओपी क्षेत्र के खैरवा गांव का रहने वाला है़ उस पर हत्या, लूट व आर्म्स एक्ट समेत दर्जन भर मामला दर्ज है़
सोहन बैठा : शातिर सोहन बैठा पुनौरा ओपी क्षेत्र के राघोपुर बखरी गांव का रहने वाला है़ उस पर लूट व डकैती समेत आधा दर्जन मामला दर्ज है़
गोपाल झा : गोपाल झा पुनौरा गांव का रहने वाला है़ गोपाल पर लूट , मारपीट व जेल ब्रेकिंग समेत अन्य मामला दर्ज है़
नीलमणि कुमार उर्फ शशि कुमार : नीलमणि पुनौरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर का रहने वाला है़ वह दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष यतींद्र हत्या कांड का अप्राथमिक अभियुक्त है़ यतींद्र हत्या कांड में वह जेल भी जा चुका है़ वह फिलहाल जमानत पर बाहर है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन