सीतामढ़ी ने नेपाल को सात विकेट से हराया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 May 2016 4:58 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर से सटे हुसैना क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को भारत-नेपाल मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया़ दिन-रात के इस मैच में टॉस जीत कर मलंगवा, नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया़ निर्धारित 20 ओवरों में मलंगवा की टीम ने 13.2 ओवरों में 67 रनों पर सिमट गयी़ जवाब […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : शहर से सटे हुसैना क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को भारत-नेपाल मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया़ दिन-रात के इस मैच में टॉस जीत कर मलंगवा, नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया़ निर्धारित 20 ओवरों में मलंगवा की टीम ने 13.2 ओवरों में 67 रनों पर सिमट गयी़
जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम ने 12 वीं ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया़ इस तरह सीतामढ़ी की टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया़ मैन ऑफ दी मैच का खिताब शानदार 31 रनों का योगदान देने वाले प्रशांत यादव को दिया गया़ वहीं मैन ऑफ दी सीरिज का खिताब मो मेराज को दिया गया़
रेडियो जौकी श्याम पांडेय की कॉमेंट्री पर क्रिकेट प्रेमियों ने खूब तालियां बजायी़ इससे पूर्व मैच का उद्घाटन भूप भैरो पंचायत के निवर्तमान मुखिया नागेंद्र सिंह ने किया़ मैच के सफल संचालन में आयोजक मो मेराज के अलावा मो गुड्डू, ताजिर हुसैन, सोनू पांडेय, अंकित झा, राजन झा, वीरेंद्र सिंह व रौशन झा समेत अन्य ने सराहनीय योगदान दिया़ मौके पर सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










